Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को लोगों से सात बड़ी अपील की थी। जिसके तहत एक साल तक लोगों से सोना कम खरीदने, पबल्कि ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना और वर्क फ्रॉम होम समेत 7 अपीलें शामिल थीं। अब पीएम मोदी की अपील पर सीएम योगी ने बड़े फैसले लिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री के संदेश को अपनाकर देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। सीएम योगी ने मंत्रियों के काफिले से 50 फीसदी गाड़ी कम करने के आदेश दिए हैं।
सीएम योगी का ऐलान
सीएम योगी ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही। ताकी खर्च और ईंधन दोनों की बचत हो। उन्होंने सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि को सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने औद्योगिक विकास व आईआईडीसी द्वारा औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की अपील की है। वहीं जहां बड़ी संख्या में कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने की बात कही है। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा विभाग के सेमिनार, बैठकें और वर्कशॉप ऑनलाइन आयोजित कराएं।
Also read: यूपी रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल, निवेश 68 हजार करोड़ पार
पीएम मोदी का देशवासियों से आग्रह
बता दें कि 10 मई को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से 7 ब़ड़ी अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें या संभव हो ता ना खरीदे। इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम लागू करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने, एक साल तक विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें, प्राकृतिक खेती पर जोर दें और स्वदेशी सामान अपनाने का आग्रह किया था।