Search KhabarFast

Press ESC to close

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना नंबर

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना नंबर

CBSE 12th Results Decleared:सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। जो छात्र-छाए परीक्षा में शामिल में हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं।   

इस वर्ष कुल 85.20 फीसदी छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से नतीजे का इंतजार कर रहे थे। अब 13 मई को सभी अभ्यर्थी का इंतजार खत्म हुआ। 

कैसे चेक करें नतीजे  

अभ्यर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों  cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा
CBSE कक्षा 12 के स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक को ओपन करें
लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या, रोल नंबर/जन्म तिथि भरें 
CBSE 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड का ऑप्शन आएगा 
CBSE कक्षा 12 के स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
 

Also read: Jobs: पंजाब पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

उम्मीदवार डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 12वीं

उम्मीदवार डिजिलॉकर के जरिए सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12 का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12 के रोल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। फिर ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डिजिलॉकर में लॉग इन करें। अपना सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ टूंढे और उसकी एक हार्ड कॉपी निकालें।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, इस तरह चेक करें अपना मार्क्स

CBSE 10Th Result Announced:सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। CBSE ने 10वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 25 लाख से ज्यादा छाए शामिल हुए थे।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast