Search KhabarFast

Press ESC to close

Arvind Kejriwal on NEET Leak: केजरीवाल ने CBI जांच पर उठाए सवाल, छात्रों के गुस्से का किया जिक्र

Arvind Kejriwal on NEET Leak:  केजरीवाल ने CBI जांच पर उठाए सवाल, छात्रों के गुस्से का किया जिक्र

Arvind Kejriwal on NEET Leak: NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने पर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय CBI को जांच सौंप दी गई। क्या CBI ने कुछ किया?। इस बार भी CBI को जांच सौंपी गई है। क्या CBI कुछ करेगी?। CBI उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं। हमेशा की तरह, CBI ने 10 से 15 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं क्या आप यह सब सुन-सुनकर थक नहीं गए हैं? यह वही पुरानी, ​​घिसी-पिटी स्क्रिप्ट है, वही पुरानी कहानी। क्या अब CBI पर कोई भरोसा बचा है? क्या वे सच में कुछ करेंगे?।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं। करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था। इससे शक तो पैदा होता है। क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं?। अगर नेपाल और बांग्लादेश के जेन-ज़ी सरकार बदल सकते है तो क्या हमारे देश के जेन-ज़ी पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है।

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर लगया आरोप

इसके साथ ही अरविंदर केजरीवाल ने विदेश नीति और तेल-गैस खऱीद के मुद्दे मोदी सरकार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दबाव में रूस से तेल और गैस खरीदने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी व्यक्तिगत दबाव झेलने की क्षमता नहीं रखते तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ट्रंप के सामने जवाब देने वाले बहादुर लोग इस देश में मौजूद हैं। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से रूस से तेल और गैस खरीद फिर शुरू करने की मांग भी की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast