Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, NTA के खिलाफ की गई बड़ी मांग

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, NTA के खिलाफ की गई बड़ी मांग

Supreme Court: 3 मई को आयोजित की गई नीट परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद छात्रों का बड़ा झटका लगा है। पेपर लीक होने के बाद एनटीए की तरफ से ये फैसला लिया गया है। वहीं, पेपर लीक के तार केरल से राजस्थान और उत्तराखंड से गुरुग्राम तक जुड़ रहे हैं।

अब नीट परीक्षा रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आयोजन में एनटीए की प्रणालीगत विफलता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। पेपर लीक की जांच सीबीआई कर रही है। 

याचिका में क्या मांग की गई

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका मांग की गई है कि NEET परीक्षा के आयोजन के लिए एनटीएम की जगह स्वायत्त संस्था को नियुक्ती हो। याचिका के जरिए उच्च स्तरीय निगरानी समिति के गठन की मांग गई है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों की डिजिटल लॉकिंग और फिजिकल चेन ऑफ कस्टडी से जुड़े झंझट खत्म करने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मॉडल अपनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही सीबीआई को निर्देश देने की मांग की गई है कि पेपर लीक जांच के संबंध में चार हफ्तों में एक स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करें। इसके अलावा नीट परीक्षा के नतीजे सेंटर वार उपलब्ध होते ही प्रकाशित करने की मांग की गई है।                        

Also read: बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

3 मई को हुआ परीक्षा का आयोजन

बता दें कि 3 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, परीक्षा होने के बाद पेपर लीक होने की खबर सामने आई। राजस्थान के सीकर से पेपर लीक की शिकायत मिलने के बाद एसओजी ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पेपर लीक में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं, 12 मई को मामला बढ़ने के बाद एनटीए ने नीट परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। साथ ही ऐलान किया की जल्द परीक्षा की नई तारिख जारी की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast