Search KhabarFast

Press ESC to close

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री पिहोवा के अरुणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा को रवाना किया और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी लाइव दिखाया गया।

जून में चलेगी विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था 8 जून को विशेष ट्रेन के जरिए सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।

क्या है सरकार का उद्देश्य?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हाल ही में करीब 850 श्रद्धालु पांच दिन की धार्मिक यात्रा करके लौटे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोग देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं से दोबारा जुड़ रहा है और केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में कई योजनाएं चला रही हैं।

सरकार ने लिया था पुनर्निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की आस्था और शौर्य का प्रतीक रहा है। जब-जब इस मंदिर पर हमला हुआ, तब-तब पूरे देश की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था और वर्ष 1951 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने मंदिर का उद्घाटन किया था।

पर्यटन को मिला बढ़ावा

सीएम ने कहा कि यह केवल इतिहास की याद नहीं, बल्कि नए भारत के संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत वर्ष 2015 में कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्ण सर्किट में शामिल किया गया था, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में योगदान देने की अपील भी की।

Also read: आठ दिनों तक कला प्रेमियों को बांधे रखने वाली ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी का समापन, राज्यपाल ने किया था शुभारंभ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast