Search KhabarFast

Press ESC to close

आठ दिनों तक कला प्रेमियों को बांधे रखने वाली ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी का समापन, राज्यपाल ने किया था शुभारंभ

आठ दिनों तक कला प्रेमियों को बांधे रखने वाली ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी का समापन, राज्यपाल ने किया था शुभारंभ

Haryana News: दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में पिछले आठ दिनों से चल रही कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का रविवार को समापन हुआ। कला, संस्कृति व रचनात्मकता का अनूठा संगम बनी इस प्रदर्शनी ने पूरे आयोजन के दौरान कला प्रेमियों, छात्रों, शिक्षकों व आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित किए रखा। रविवार को फ्लैग ऑफ के साथ प्रदर्शनी का औपचारिक समापन किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

डीएलसीसुपवा की फैकल्टी ऑफ डिजाइन बिल्डिंग में तीन मई को यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया था। फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के छात्रों की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी अपने 11वें संस्करण में ‘अभिव्यंजना’ नाम के साथ आयोजित की गई। शुरुआत में प्रदर्शनी आठ मई तक आयोजित होनी थी, लेकिन कला प्रेमियों व दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया था। रविवार को फ्लैग ऑफ के साथ इसका औपचारिक समापन किया गया।

समापन अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा की उपस्थिति में फ्लैग ऑफ की प्रक्रिया को पूरा कर प्रदर्शनी के समापन की घोषणा की गई। उन्होंने आयोजन की सराहना की और फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के सभी स्टाफ सदस्यों व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि छात्रों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का जीवंत उदाहरण रहा। हालांकि प्रदर्शनी का औपचारिक समापन दोपहर में कर दिया गया था, लेकिन आम लोगों के लिए इसे शाम पांच बजे तक खुला रखा गया। रविवार होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। मौके पर फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार सहित स्टाफ सदस्य और छात्र भी उपस्थित रहे।

दो हजार से ज्यादा कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र

यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों की सालभर की मेहनत और रचनात्मकता का शोकेस होती है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी हर साल छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराती है, जहां वह अपनी कला व विचारों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के अंतर्गत आने वाले एप्लाइड आर्ट, पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, स्कल्पचर, एनिमेशन और फाउंडेशन विभागों के 300 से अधिक छात्रों की दो हजार से ज्यादा कलाकृतियां प्रदर्शनी का हिस्सा बनीं। इनमें पेंटिंग, इंस्टॉलेशन, स्केच, डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला, प्रिंट आर्ट और कई इनोवेटिव आर्टवर्क शामिल रहे। प्रदर्शनी के दौरान अलग - अलग दिनों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे, पहलवान योगेश्वर दत्त सहित कई शिक्षाविदों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर छात्रों की कला का अवलोकन किया। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने कहा कि आने वाले समय में इस प्रदर्शनी को और अधिक व्यापक व भव्य स्वरूप दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी का प्रयास रहेगा कि इस आयोजन को भविष्य में यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक छात्रों की रचनात्मकता पहुंच सके।  

Also read: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पर HC का बड़ा फैसला, रिजर्व कैटेगरी को दी बड़ी राहत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब बटोरी वाहवाही

फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि ‘अभिव्यंजना’ केवल कला प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कला व सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का साझा मंच बनकर उभरी। प्रदर्शनी में लगाए गए ओपन स्टेज पर प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के छात्रों ने डांस, म्यूजिक, गायन, अभिनय व कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कला प्रेमियों के साथ-साथ कई स्कूलों के छात्रों ने भी प्रदर्शनी का दौरा किया और यहां से प्रेरणादायक अनुभव लेकर गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इससे भी बेहतर आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।

उत्तराखंड में फ्री राशन के लिए अब करना होगा ये काम, सरकार ने जारी किया मेरा केवाईसी ऐप

Uttrakhand News: उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उपभोक्ता अब मेरा केवाईसी ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हर सदस्य का आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast