CM Manohar Lal Corona Positive: हरियाणा ‘सरकार’ कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा सत्र पर पड़ेगा असर

CM Manohar Lal Corona Positive: हरियाणा ‘सरकार’ कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा सत्र पर पड़ेगा असर

www.khabarfast.com

सीएम मनोहर लाल कोरोना पॉजिटिव

सीएम ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

2 दिन बाद शुरू होगा मानसून सत्र

रविवार को विधानसभा स्पीकर भी पाए गए थे पॉजिटिव

चंडीगढ़हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. सीएम मनोहर लाल ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए है वह लोग भी अपना कोरोना का टेस्ट करवा ले. बता दे कि हरियाणा विधानसभा में 2 दिन बाद मानसून सत्र शुरू होने वाला है. मानसून सत्र से पहले रविवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी कोरोनो पॉजिटिव पाए है. जबकि विधानसभा के करीब 330 कर्मचारियों और अधिकारियों का भी कोरोना का टेस्ट कराया गया है. अभी कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई है.

I was tested for Novel Corona Virus today. My test report has returned positive.

I appeal to all colleagues and associates who came in my contact over the last week to get themselves tested. I request my close contacts to move into strict quarantine immediately.

— Manohar Lal (@mlkhattar) August 24, 2020

आपको बता दे कि, 2 दिन बाद शुरू होने वाले मानसून सत्र पर इस बार भारी असर पड़ने वाला है. रविवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद अब सीएम मनोहर लाल संक्रमित पाए गए है. बताया जा रहा है कि विधानसभा में पेश होने वाला बिल अब कानून नहीं बन पाएगा. मानसून सत्र इस बार काफी प्रभावित होने वाला है.

Leave a comment