Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।लेटेस्ट एपिसोड में माही विज ने भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बातचीत के दौरान माही ने कहा, “आम्रपाली कुछ भी नहीं है... वो तो ऐसे लगती है जैसे आलू का सैक (आलू की बोरी) है जो बस घूम रहा है।
एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल
”माही की यह टिप्पणी कैमरे में कैद हो गई और एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। माही के इस बयान को बॉडी शेमिंग के तौर पर देखा जा रहा है और दर्शकों में इसे लेकर भारी नाराजगी है।सोशल मीडिया पर माही की जमकर क्लासमाही विज के इस बयान के बाद भोजपुरी दर्शक और आम्रपाली दुबे के फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं। एक्स और इंस्टाग्राम पर यूजर्स माही विज को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “खुद को मैच्योर बताने वाली माही की सोच कितनी छोटी है, ये दिख गया।” तो दूसरे ने लिखा, “आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए जो किया है, माही उसके आसपास भी नहीं हैं।
Also read: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस
”लोगों का कहना है कि बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर किसी महिला का दूसरी महिला के शरीर को लेकर इस तरह मजाक उड़ाना शर्मनाक है।#ShameOnMahiVij और #SupportAmrapali जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने निरहुआ के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। वहीं माही विज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद से ही वो अपने बयानों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।अब देखना यह होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर माही विज को फटकार लगाते हैं या नहीं। साथ ही आम्रपाली दुबे की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन आता है या नहीं, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।