Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीमा पर शहीदों के सम्मान में स्मारक और विशाल तिरंगा, CM धामी ने वीर नारियों को किया सम्मानित

Uttarakhand News: सीमा पर शहीदों के सम्मान में स्मारक और विशाल तिरंगा, CM धामी ने वीर नारियों को किया सम्मानित

Uttarakhand News: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एसएसबी जवानों द्वारा बिगुल वादन के बीच मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान नेपाल-भारत सीमा के इस प्रमुख सीमांत क्षेत्र में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया तथा विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण अत्यंत गौरव एवं सम्मान का क्षण है। यह स्मारक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृतियों को सदैव जीवंत रखेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में देश के अंतिम गांव या अंतिम क्षेत्र के रूप में देखे जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों को अब देश के ‘पहले क्षेत्र’ के रूप में पहचान दी जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के सैनिकों, उनके परिवारों के कल्याण तथा वीर शहीदों की स्मृतियों को सम्मान देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं एक सैनिक का पुत्र हूं। इसलिए सैनिकों के सम्मान से जुड़े इस पावन कार्य में सहभागी बनना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह प्रेरणा देता रहेगा कि हमारे वीर जवान किन विषम और कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक युवाओं को देश सेवा, त्याग और समर्पण के लिए निरंतर प्रेरित करेगा। उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। प्रदेश के लगभग हर परिवार का किसी न किसी रूप में सेना अथवा अर्धसैनिक बलों से जुड़ाव रहा है और यहां के वीर जवान राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वीर नारियों एवं वीरता पदक विजेता सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर नारियों एवं वीरता पदक विजेता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने वीर नारी सरस्वती देवी, पत्नी स्व. सिपाही उत्तम चन्द, लक्ष्मी देवी, पत्नी स्व. हवलदार किशन सिंह, कमला देवी, पत्नी स्व. गार्डसमैन दुर्गादत्त, खीमा देवी, पत्नी स्व. नायक हयात सिंह, माया चन्द, पत्नी स्व. सिपाही ललित मोहन, सरस्वती देवी, पत्नी स्व. ला. ना. जय बहादुर चन्द, ललिता चन्द, पत्नी स्व. सिपाही प्रेम चन्द, गीता देवी, पत्नी स्व. नायक जगदीश सिंह, पिंकी रैसवाल, पत्नी स्व. सिपाही राहुल रैसवाल को सम्मानित किया। इसके साथ ही वीर माता लक्ष्मी देवी, माता स्व. नायक खीम सिंह और वीरता पदक विजेता सूबेदार गोपाल दत्त शर्मा (सेना मेडल) को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया तथा एसएसबी जवानों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोपरि है। सैनिकों, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast