Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार में हर घर पहुंचेगा साफ पानी, CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार में हर घर पहुंचेगा साफ पानी, CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 नवंबर को पटना स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हर घर नल का जल योजना के तहत शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने और सभी योजनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाए। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कहीं भी खराबी आने पर बिना देरी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने जलापूर्ति केंद्रों और संबंधित ढांचों का समय-समय पर निरीक्षण करने के साथ पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके लिए अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया।

पेयजल की शिकायतों का जल्द होगा समाधान

बैठक में मुख्यमंत्री ने आम लोगों की पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी होनी चाहिए। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की संभावनाओं पर भी काम किया जाए, ताकि शिकायतों का विश्लेषण और उनका समाधान अधिक प्रभावी तरीके से हो सके।

बिजली खर्च घटाने के लिए सोलर पैनल पर जोर

जलापूर्ति योजनाओं के संचालन में होने वाले बिजली खर्च को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के उपयोग की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं में सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा की जरूरत पूरी करने की दिशा में काम किया जाए। इससे बिजली पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिल सकती है।

बैठक में विभागीय मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने विभाग की योजनाओं, उनके संचालन, रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और योजनाओं की प्रगति का भी ब्योरा दिया। इस बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में पहली बार सजेगा तलवारबाजी विश्व कप का मंच, राजगीर करेगा मेजबानी

Bihar News: बिहार अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में राजगीर में कैडेट और जूनियर बालक एवं बालिका तलवारबाजी विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 25 से 28 देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। यह बिहार के लिए पहली बार तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी का अवसर होगा।

Uttarakhand News: CM धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया इगास पर्व, परिवार को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast