Gujarat-Himachal Election Result: हिमाचल में कांटे की टक्कर, गुजरात में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त

Gujarat-Himachal Election Result: हिमाचल में कांटे की टक्कर, गुजरात में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त

नई दिल्ली: दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब सबकी नजरे केवल गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। बीजेपी गुजरात और हिमाचल के अपने किले बचाने में कामयाबी हासिल कर पाती है या नहीं इसका फैसला आज हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतगणना शुरू हो चुकी है। हिमाचल के शुरूआती रूझानों में भाजपा और कांग्रेस में जबदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं बात करें गुजरात की तो वहां भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। इस चुनाव का रिजल्ट आज यानी गुरूवार को जारी किया जाएगा। हिमाचल चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू कर दी जाएगी।

वहीं हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपीलप्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल है। हालांकि हिमाचल के प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दाव करने में लगे हुए है।

Leave a comment