Search KhabarFast

Press ESC to close

Education Minister Resigns: भारत के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश की राजनीति में बड़ी हलचल

Education Minister Resigns: भारत के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश की राजनीति में बड़ी हलचल

Education Minister Resigns:नीट पेपर लीक के लेकर जंतर-मंतर चल रहे छात्रा आंदोलन के बीच देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट एक पोस्ट जारी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इसका ऐलान किया है। साथ ही इस्तीफा देने की वजह भी बताई है।

एक पत्र लिखकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिली, लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

जंतर मंतर पर हुई घटनाओं का ज्रिक करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके. इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

पत्र के आखिर में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आगे भी वह भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP ने दिया बयान, कहा- छात्र एकता जिंदाबाद

NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP और कांग्रेस का आया बयान, जानें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद से ये मुद्दा देश भर के लिए चर्चा का विषय बन चुका है। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है।

'यह लोकतंत्र की जीत...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, विक्ट्री साइन दिखाकर दिया बड़ा संदेश

Education Minister Resigns: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस लोकतंत्र की बड़ी बताया है। वांगचुक ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट का साझा करते हुए कहा कि यह फैसला शांतिपूर्ण जनआंदोलन और देशभर के युवाओं के धैर्य का परिणाम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast