
Chandrayaan 3 Landing: भारतीयअंतरिक्ष संगठन इसरो का मून मिशन चंद्रयान 3 कल चांद पर लैंडिंग करने के लिए तैयार है। तो वहीं, इस समय भारत की नज़रे भी चंद्रयान पर टिकी हुई है। मिशन के लिए कहीं हवन कर दुआंए मांगी जा रही है तो वहीं, आज यानी की मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सेंटर ऑफ इंडिया बच्चों की ओर नमाज़ पढ़ी गई है। ताकि चंद्रयान सफलतापूर्वक तरीके से लैंडिंग कर सकें। हम आपको बता दें कि 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि इससे पहले अभी तक किसी भी देश का रोवर को यहां नहीं उतारा गया है।
बच्चों में चंद्रयान-3 के लिए जिज्ञासा
दरअसल, लखनऊ के इनाम खालिद रशीद फिरंगी महली का कहना है कि बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा करी और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि इस मदरसे में बच्चे विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है. फिरंगी महली ने आगे कहा कि मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई, अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।
रूस के मिशन लूना के बाद चंद्रयान 3 पर टिकी नज़रे
रूस के वैज्ञानिकों को भी एक बड़ी असफलता हाथ लगी है। रूस का मिशन लूना-25 फेल होने के बाद अब भारत की नज़रे इस समय चंद्र्यान पर टिकी हुई है। अब तक चंद्रयान-3 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा तय किए गए समय के अनुसार चांद की सभी कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चांद की तरफ लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। अगर कल सबकुछ ठीक रहता है तो चंद्रयान चांद पर उतरकर भारत इतिहास रच देगा। साथ ही चांद की सतह पर रोवर उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। बता दें कि 10 अगस्त को रूस ने मून मिशन लॉन्च किया था इसे बीते 21 अगस्त को चांद पर उतरना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह क्रैश हो गया।
Leave a comment