Search KhabarFast

Press ESC to close

29 जनवरी को होगा चंडीगढ़ के नए मेयर का एलान, पहली बार होगी ऐसे वोटिंग

29 जनवरी को होगा चंडीगढ़ के नए मेयर का एलान,  पहली बार होगी ऐसे वोटिंग

Chandigarh Mayor election: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा। इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होंगे। 29 जनवरी की सुबह 11 बजे असेंबली हॉल में चुनाव होगा। पहली बार वोटिंग हाथ उठाकर की जाएगी।मौजूदा समय में मेयर पद पर बीजेपी की  हरप्रीत कौर बबला काबिज हैं।साल 2025 में उन्होंने आप की उम्मीदवार प्रेम लता को हराया था। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता डिप्टी मेयर बने थे।कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव चुनाव लड़ने के बावजूद आम आदमी पार्टी को मेयर पद पर हार का सामना करना पड़ा था। 
 
एक साल का है मेयर का कार्यकाल
 
चंडीगढ़ में पार्षद का कार्यकाल पांच सालों का होता है ।जबकि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हर साल होता है। इस बार बैलेट सिस्टम की जगह हाथ दिखाकर वोटिंग होगी। 2024 में तत्कालीन पीठासीन अधिकारी अनील मसीह बैलेट पेपर से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। ऐसे में अब हाथ उठाकर वोटिंग कराने का फैसला किया गया है। 
 
इस बार भी कांटे का मुकाबला  
 
मेयर बनने के लिए 19 वोटों की जरूरत होती है। बीजेपी और विपक्ष दोनों के पास अभी 18-18 वोट हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी के दो पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। ऐसे में बीजेपी की ताकत बढ़कर 16 से 18 हो गई है। आप के पास 11 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के पास छह पार्षद और एक सांसद मनीष तिवारी का वोट है। टोटल मिला दें तो ये संख्या भी 18 हो जाती है। ऐसे में इस बार भी कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। 
 
पूरे चुनाव प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
 
अभी तक राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चुनाव की SOP के मुताबिक, पार्षदों को अपनी पसंद बताने के लिए ठीक साफ तौर पर अपना हाथ उठाना होगा। विजुअल वेरिफिकेशन और मौखिक सत्यापन के बाद वोटों की गिनती होगी। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और इसके रिकॉर्ड को कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले

CM DK Shivkumar Statement: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में हुई एक घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिए जाने का मामला सामने आया है।

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

सोनिया गांधी ने ट्विटर पर किया डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात को किया याद

Sonia Gandhi On Twiter : 24 अक्टूबर को X पर डेब्यू करते हुए, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली बायोग्राफी 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के बारे में बताया। एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद कर बताया कि कैसे वे स्टूडेंट रहते हुए इंग्लैंड के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में मिले थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast