Haryana : हरियाणा में लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं- दुष्यंत चौटाला

Haryana : हरियाणा में लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं- दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़: ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल के कई मॉडल का जायजा लिया। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ में ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक्सपोर्ट उत्तर भारत का पहला एक्सपो है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों को EV विकल्प की तरफ बढ़ाने के लिए दिशा में यह अच्छा कदम है। एक्सपो में कमर्शियल वाहनों के इलेक्ट्रॉनिक मॉडल एक अच्छी शुरुआत है। इलेक्ट्रिक व्हीकल 10 साल तक पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले वाहनों की तुलना में बहुत सस्ता है। देश के सभी राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भी लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों की समझ बढ़ी है और वे अब ग्रीन वाहनों को अपना रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे मेट्रो शहरों में भी इस तरह के एक्सपो इनकी मदद से लगाया जाएगा।हरियाणा में सरकारी स्तर पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव तक के अधिकारियों कोई भी EV के इस्तेमाल को कहा है। यदि कोई कंपनी हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए रिसर्च करना चाहती है तो सरकार उसके लिए भी इंसेंटिव देती है

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वही किसी विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वेहिकल पर रिसर्च करने के लिए भी इंसेंटिव दिए जाएंगे। यदि कोई नागरिक अपनी पुराने वाहन से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाता है तो उस पर रजिस्ट्रेशन में छूट और खरीदने में भी छूट दी जाएगी।

Leave a comment