मैच से पहले शुभमन गिल ने दिया अपडेट, रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

मैच से पहले शुभमन गिल ने दिया अपडेट, रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

Champions Trophy 2025, India vs Pakistan:23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में महामुकाबला खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया था। वहीं, इस मुकाबले पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है, क्योकि पाकिस्तान की टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हरा दिया था।  

मैच से पहले शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा बड़ा मैच होता है। लेकिन चैंपियंस टॉफी का मैच बड़ा उससे भी बड़ा मैच है। हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हम पाकिस्तान को कमतर नहीं आंकते। जब भी मैं मैदान पर होता हूं तो मेरा काम गेंदबाजों को यह बताना होता है कि वे सही तरीके से सोच रहे हैं या नहीं।

रोहित शर्मा पर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा की तेज शुरूआत को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि मुझ पर इसका कोई असर नहीं होता है। उनका अलग अंदाज है। मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करना काफी ज्यादा पसंद है। अगर रोहित शर्मा तेज शुरुआत करते है, तो इससे मुझे क्रीज पर टिकने में मदद मिलती है। उनके साथ बल्लेबाजी करना मजेदार है।

टॉस पर बोले गिल

टॉस को लेकर उप कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि दुबई के इस मैदान पर टॉस का कोई रोल नहीं होता है। यह पर ओस नहीं पड़ती है, अगर पड़ रही होती तो इससे बहुत फर्क पड़ता। इस मैच में जो भी टीम दबाव को संभाल लेगी, वह जीत जाएंगी। उन्होंने कहा कि 50 ओवर का प्रारूप ऐसा है, जिससे हमें लगता है कि अब पर्याप्त समय नहीं बचा है। लेकिन एक बार जब बल्लेबाज आउट हो जाता है, तो उसे लगता है कि ओह, अभी बहुत समय बचा है।

 

Leave a comment