Search KhabarFast

Press ESC to close

एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम! बड़ा बेटा बना सिपाही, उधर छोटा बेटा सीमा पर हुआ शहीद

एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम! बड़ा बेटा बना सिपाही, उधर छोटा बेटा सीमा पर हुआ शहीद

Uttar Pradesh News: विधि की विधान के आगे सब बेबस है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बागपत से आया है। यहां एक दिन में परिवार ने खुशिया भी मनाई और शोक भी मनाया। बागपत के लूम्ब गांव निवाली 22 वर्षीय अग्रिवीर सोहित की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

दरअसल, तूफान के कारण पेड़ का एक हिस्सा टूटकर उनपर गिर गया था। जिसके कारण उनकी शहादत हो गई। दूसरी तरफ बड़ा भाई रविवार को पासिंग आउट परेड में पास होने के बाद सिपाही बन गया। अग्निवीर के निधन से स्वजनों में कोहराम मचा है, तथा गांव में शोक की लहर है। 

छोटा भाई हुआ शहीद

लूम्ब निवासी मोहर सिंह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। उनका छोटा बेटा सोहित 2023 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह अरुणाचल प्रदेश की चीन सीमा पर तैनात थे। शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज तूफान के चलते बड़ा पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गहरी खाई में गिए गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। सैन्य अधिकारियों ने तुरंत ही उनका रेस्क्यू शुरू किया लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह वीरगति को प्राप्त हो गए।  

Also read: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कल होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

बड़े भाई का पुलिस में हुआ चयन

दूसरी तरफ, बड़े भाई मोहित की बिजनौर में यूपी पुलिस की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पासिंग परेड के बाद सिपाही के तौर पर भर्ती हो गई। जहां स्वजनों को एक तरफ खुशखबरी मिली, वहीं दूसरी तरफ शोक की लहर दौर पड़ी। परिजनों ने कहा कि फोन से सोहित के बलिदानी होने खबर रात आठ बजे सूचना मिली। जिसके परिवार में मातम छा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को संतावना दी। इस दुखद घटना से हर किसी की आंख नम है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को लताड़ा, कहा- कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र का आज आयोजन किया गया था। हमारे विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये आरोप लगाया कि सरकार को ये सत्र बुलाने का अधिकार नहीं है।

Haryana News: रोहतक में नशे में धुत कार चालक का आतंक, कई लोगों को मारी टक्कर; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Haryana News: हरियाणा को रोहतक में एक तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां बलेनो एक कार ने 15 बाइकों और एक ऑटो को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई भी आदमी घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast