Search KhabarFast

Press ESC to close

एक्टर विजय को सीबीआई ने दिया बड़ा झटका, 12 जनवरी को पूछताछ के लिए किया तलब

एक्टर विजय को सीबीआई ने दिया बड़ा झटका,  12 जनवरी को पूछताछ के लिए किया तलब

Karur stampede case : अभिनेता से नेता बने विजय को करुर भगदड़ मामले में सीबीआई ने बड़ा झटका दिया है। सीबीआई ने टीवीके प्रमुख विजय को 12 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह मामला पिछले साल 27 सितंबर को विजय की रैली में हुई उस भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना करुर जिले के वेलुसामीपुरम में हुई थी। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम यानी टीवीके की रैली में भारी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, जगह की क्षमता करीब 10 हजार लोगों की थी, लेकिन वहां लगभग 30 हजार लोग इकट्ठा हो गए। सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हुआ और खाने-पीने की पानी की उचित व्यवस्था भी नहीं थी, जिससे हालात और बिगड़ गए।भीड़ को इकट्ठा करने में लापरवाही सबसे बड़ा कारण बताई गई। विजय दोपहर 12 बजे पहुंचने वाले थे, लेकिन शाम करीब 7 बजे आए। इस देरी से भीड़ और बढ़ती गई। जब उनका कैंपेन बस आया, तो लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई लोग विजय को देखने के लिए पेड़ों, छतों और बिजली के खंभों पर चढ़ गए। बिजली का करंट लगने के डर से अधिकारियों ने लाइनें काट दीं।
 
मृतकों को मिला था मुआवजा
 
भगदड़ के अगले दिन ही विजय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने हर मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। साथ ही, अपनी राज्यव्यापी यात्रा को भी स्थगित कर दिया। टीवीके के करुर पश्चिम जिला सचिव मथियाझागन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, क्योंकि उन पर व्यवस्था में चूक का आरोप लगा। लेकिन बाद में कोर्ट ने उनकी हिरासत बढ़ाने से इनकार कर दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया।
 
मामला सीबीआई  के हाथों में 
 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है। इससे पहले पार्टी के कई बड़े नेताओं से पूछताछ हो चुकी है। अब विजय खुद जांच के दायरे में आ गए हैं।जानकारी के मुताबिक, विजय से रैली की प्लानिंग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल किए जाएंगे। विजय ने पहले कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। यह मामला 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast