Cannes film festival 2022: दूसरे दिन इन अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर कुछ यूं दिखाया अपना जलवा

Cannes film festival 2022: दूसरे दिन इन अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर कुछ यूं दिखाया अपना जलवा

नई दिल्ली: फ्रांस के कान्स शहर में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज लोग पहुंच रहे है। वहीं कान्स का आज तीसरा दिन है। बता दें कि इस बार भारत के लिए कान्स बेहद खास है क्योंकि ‘कंट्री ऑफ़ ऑनर’ चुना गया है। तो वहीं दीपिका इस बार कांस में ज्यूरी मेंबर बनी हैं।

पहले दिन जहां इंडियन डेलिगेशन में शामिल नवाज, रहमान, शेखर कपूर, तमन्ना, मंत्री अनुरगा ठाकुर समेत अन्य ने वॉक किया। तो वहीं अब कई अन्य एक्ट्रेस भी कांस में अपने जलवे बिखेरने पहुंची हैं। दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े फोक सिंगर के गाने पर डांस करती नजर आईं। वहींमामे खान फेस्टिवल में ओपनिंग डे सेरेमनी में भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा थे।

वहीं अब दूसरे दिन रेड कार्पेट पर कई और एक्ट्रेस ने अपना स्टाइल दिखाया। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, पूजा हेगड़े, टीवी एक्ट्रेस हिना खान, तमन्ना भाटिया, अन्य शामिल रहे। कान्स में पहुंची ऐश्वर्या ने पहले पिंक कलर का कोट सूट पहना हुआ था। इसके बाद रेड कार्पेट पर वाक के दौरान उन्होंने बेहद ही स्टाइलिश और आकर्षक गाउन कैरी किया। इसमें वह एंजल जैसी दिख रही थीं जिनका लुक देखलार वहां मौजूद बड़े बड़े दिग्गजों की नजरें टिकी रह गई।

वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आई। इधर पूजा हेगड़े ने सफेद कलर के गाउन में खूबसूरती की अदा दिखाई. उनके लुक्स को देखकर लोगों अपनी नजरें नहीं हटा पाए। वहीं उर्वशी ने भी बीते दिन अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे जिसमे वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। इसी के साथ इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के दौरान दीपिका ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा यह पहले तो मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। दूसरी बात अब भारतीय सिनेमा की पहचान दुनिया में हो रही है, हमारे पास कंटेंट ही कंटेंट है और मैं यह कहना चाहूँगी कि अब कांस भारत में भी आयोजित होगा।

Leave a comment