Search KhabarFast

Press ESC to close

काहिरा में दिल दहलाने वाला हादसा! बीच सड़क पर जिंदा जल गए 31 लोग, मची चीख-पुकार

काहिरा में दिल दहलाने वाला हादसा! बीच सड़क पर जिंदा जल गए 31 लोग, मची चीख-पुकार

Cairo fire accident: मिस्र की राजधानी काहिरा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शहर के एक बेहद व्यस्त हाईवे पर फ्यूल से भरा एक विशाल टैंकर पलट गया। देखते ही देखते पूरा टैंकर आग के गोले में बदल गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।इस भीषण आग में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है।

कैसे लगा आग का ये गोला?

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन से लदा ये ट्रक भीड़भाड़ वाले रिंग रोड पर पलट गया था। ट्रक के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई और आग ने आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।हादसे वाली जगह से सामने आई तस्वीरों में घनी आबादी वाले अल-वराक इलाके के ऊपर आग का विशाल गोला और घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। कई गाड़ियां और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये बेहद खौफनाक नजारा था। घटनास्थल पर बचावकर्मी जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकालते नजर आए। एक शख्स ने बताया कि सिर्फ ट्रक ही नहीं, आसपास खड़ी कई कारों में भी भीषण आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कम से कम आठ लोगों को जलती गाड़ियों से बाहर निकालते हुए देखा।उन्होंने कहा, “आग बहुत भीषण थी। आग की वजह से कारें एक-दूसरे से चिपक गई थीं।

Also read: Trump Tariff: 17% या 25%...India पर फिर लटकी अमेरिकी टैरिफ की तलवार, भारतीय सामानों पर शुल्क लगाने का रखा प्रस्ताव

घायलों की स्थिति कैसी?

आग इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस भेजनी पड़ीं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मौके पर 39 एंबुलेंस भेजी गईं। फिलहाल 31 मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं 15 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिस्र की कैबिनेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज मेजो का टूटा ताज जीतने का सपना, प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत की काजिया लिज मेजो ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं।

Trump Tariff: 17% या 25%...India पर फिर लटकी अमेरिकी टैरिफ की तलवार, भारतीय सामानों पर शुल्क लगाने का रखा प्रस्ताव

US Tariff on India: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटकती दिखाई दी रही है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने बुधवार को भारतीय सामानों पर कुछ छूट के साथ 25 परसेंट तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, यह भी बताया कि अगर भारत वॉशिंगटन के साथ रेसिप्रोकल ट्रेड पर एक एग्रीमेंट करता है, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा कैपेसिटी और प्रोडक्शन की अपनी जांच के नतीजों को एड्रेस करता है, तो रेट को घटाकर 17 परसेंट किया जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast