Search KhabarFast

Press ESC to close

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

ByElection Date Announced:चुनाव आयोग ने देश की छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटें तथा असम की एक लोकसभा सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।  

चुनाव आयोग के मुताबिक, संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई थीं, जिसके चलते उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

मदुरंतकम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
धारापुरम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
थट्टांचावडी विधानसभा सीट, पुडुचेरी
रेजीनगर विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल
नंदीग्राम विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

असम की इस लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव

नागांव लोकसभा सीट, असम

इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटें

असम की नागांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई। वहीं पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट से हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी।

तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम सीट से पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद सीटें खाली हुईं। पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट से एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद यहां भी उपचुनाव कराया जा रहा है।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को नतीजे

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।  

Also read: दिल्ली में शुरू हुआ ‘साथ निभाएं, प्रदूषण घटाएं’ अभियान, स्वच्छ हवा के लिए सरकार ने नागरिकों की भागीदारी पर दिया जोर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला शामिल हैं।

LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंडर

LPG Cylinder Booking:ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की अवधि को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast