Gold-Silver Price Today 6 October 2026: सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बाजार खुलने से पहले मंगलवार को MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,49,311 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र के 1,49,316 रुपये के मुकाबले मामूली गिरावट है। बुलियंस के अनुसार सोना 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,160.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है। दूसरी तरफ चांदी के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 153 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 2,26,240 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,26,087 रुपये था। बुलियंस के मुताबिक चांदी 2,26,450 रुपये और दिल्ली सर्राफा बाजार में टैक्स समेत 2,27,000 रुपये प्रति किलो पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के कैरेट के हिसाब से ताजा रेट भी जानिए।
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149330 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 136900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹112040 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149180 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 136750 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹111890 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149180 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 136750 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,12,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149180 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 136750 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹111890 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम