Tata Motors Electric Vehicles:भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में टाटा मोर्टस ने ई़वी सेगमेंट में अपनी जगह नंबर एक पर बरकरार रखने के लिए 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। टाटा मोर्टस ने इंवेस्टर्स को कहा कि अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 30 फीसदी तक रीच बनाए रखने की कोशिश है।
टाटा मोटर्स ने कहा कि हम ग्राहकों के बीच ईवी को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोडक्ट्स बेहतर बनाएंगे। कंपनी का कहना है कि भारत का ईवी मार्केट अर्ली अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर शिफ्ट हो गया है।
टाटा मोटर्स पकड़ रही मार्केट की नबज
टाटा मोटर्स के अनुसार, ईवी मार्केट में अर्ली अडॉप्टर्स की हिस्सेदारी 13.5 फीसदी है, जबकि अर्ली मैजोरटी और लेट मैजोरटी की हिस्सेदारी 34-34 फीसदी है। वहीं पीछे रहने वालों की संख्या 16 फीसदी है और इनोवेटर्स की संख्या 2.5 फीसदी है। इनोवेटर्स रिस्क लेने वाले होते हैं जो नई चीजें सबसे पहले परखना पसंद करते हैं। जबकि पीछे रहने वाले ग्राहक परंपरागत होते हैं जो बदलाव का समर्थन नहीं करते हैं और उसे सबसे आखिर में अपनाते हैं।
कंपनी का क्या है प्लान
टाटा मोटर्स एक प्रेजेंटेशन में कहा कि 2030-31 तक हमारे पास 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रेंज होगा। हमारे पोर्टफोलियो को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए ग्रोथ के अगले स्टेज के लिए हम लगातार नई गाड़ियां लॉन्च करेंगे। कंपनी के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में एक्सप्रेस-टी, कर्व, हैरियर, नेक्सॉन, पंच और टियागो शामिल हैं। कंपनी का प्लान 2030-31 तक 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जोड़ने और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वैरिएंट वाले मॉडल मार्केट में उतारने की है।
Also read: Job Alert: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन
टाटा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक व्हिकल में सिएरा शामिल है, जो इसके अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित एक प्रोडक्ट है। इसके अलावा दो अन्य मॉडल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वो अपनी इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज को दो से तीन गुना और फास्ट चार्जिंग की स्पीड को तीन गुना बढ़ाने के का प्लान कर रही है। साथ ही बैटरी की एनर्जी डेन्सिटी को 20-23 फीसदी तक बढ़ा रही है।