Budget 2023: बिहार को बजट से उम्मीद नहीं है- तेजस्वी यादव

Budget 2023: बिहार को बजट से उम्मीद नहीं है- तेजस्वी यादव

Budget 2023: केंद्रीय बजट पेश होने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार को बजट से उम्मीद नहीं है। बीजेपी ने बिहार को ठगने का काम किया है कई वादे कर उसे पूरा नहीं किया। पहले के बजट और अब के बजट में बहुत अंतर हो गया है। पहले रेल बजट अलग होता था लोग बहुत ही इच्छा से इसे देखते थे। आपके बजट को बहुत छोटा किया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरी बारीकी से सरकार बताती थी अपने कार्य योजना की। महंगाई बेतहाशा बढ़ चुकी है उसे रोकने में सरकार कैसे आम लोगों की मदद करेगी यह देखना होगा। केंद्र सरकार पहले राज्यों को विशेष रूप से सहायता करती थी। अब वह सहायता साल दर साल कम करते जा रहे हैं। बिहार सरकार की सभी योजनाओं में केंद्र सरकार के पैसे को खर्च कर रही है मगर राज्य के ऊपर केंद्र के द्वारा अधिक भार बढ़ाया गया है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ 8 सालों में कई तरह के वादे किए हैं मगर कितना वह पूरा हुआ है यह जनता भी जानती है। तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर कहा कि सुधाकर सिंह के बयान को लेकर पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा सुधाकर सिंह ने जो जवाब दिया है वह हमारे पास नहीं आया है।

Leave a comment