
Entertainment: बॉलीवुड सिनेमा के सितारें एक्टिंग के दुनिया में काफी नाम और पैसे कमाते है। लोगों के काफी चहीते भी बनकर उनके दिल पर राज करते है लेकिन कुछ सितारों के राज अक्सर लोगों से छिपे रहते है जिसमें से एक राज है सितारों के असली नाम। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ एक्टर ऐसे है जिन्होंने इस दुनिया में आने से पहले या बाद में अपना नाम बदल लिया और फिर उसी नाम से उनको पहचान मिली। चलिए आपको वहीं के बारे में बताते है।
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक ‘अमिताभ बच्चन’ का असली नाम “इंकलाब श्रीवास्व” है, लेकिन इस इंडस्ट्री में सभी उन्हें अमिताभ बच्चन के नाम से ही जानते हैं और इसी नाम ने उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते है।
Sri Devi
बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘श्री देवी’ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन क्या आपको पता है सिनेमा में आने के बाद उन्होंने भी अपना नाम बदल लिया था। श्री देवी का असली नाम ‘श्री अम्मा यंगर अय्ययपन’ था, जिन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदला और इसी नाम से उन्हें नाम और शोहरत मिली।
Shilpa Shetty
अगला नाम ‘शिल्पा शेट्टी’ का हैं। शिल्पा शेट्टी का असली नाम ‘अश्विनी शेट्टी’ है। ये नाम बहुत कम लोग ही जानते हैं, लेकिन इंड्स्ट्री में उन्हें शिल्पा शेट्टी के नाम से ही जाना जाता है। वो आज बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल है।
Sunny Deol
लिस्ट में ‘सनी देओल’ भी शामिल है। सनी देओल का असल नाम ‘अजय सिंह देओल’ है लेकिन उन्होंने सिनेमा में कदम रखने के बाद अपना नाम बदल लिया और नए नाम से ही उनको लोगों ने जाना-पहचान। सनी देओल जल्द ही गदर-2में नजर आनी वाली हैं।
Ajay Devgn
बॉलीवुड के सिंघम ‘अजय देवगन’ को लोग इसी नाम से जानते हैं लेकिन उनका असली नाम ‘विशाल वीरू देवगन’ है। इन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था और आज अजय इसी नाम से लोगों के दिलों पर राज करते है और उनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं।
Leave a comment