Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड ने खोया एक चमकता सितारा, पार्थो घोष का 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड ने खोया एक चमकता सितारा, पार्थो घोष का 75 वर्ष की आयु में निधन

Partho Ghosh Passesd Away: आज बॉलीवुड का आसमान फिर मायूस हो गया, जब उसका एक चमकता सितारा टूटकर बिखर गया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज, 75वर्षीय पार्थो घोष ने आज अपने अनगिनत प्रशंसकों को अंतिम अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी कहानियां और फिल्में हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। सोमवार सुबह मुंबई के मड आइलैंड स्थित अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

90के दशक की यादगार फिल्मों का जादूगर

पार्थो घोष ने 1985में सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1991में उनकी फिल्म 100डेज, जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया, ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्धि दिलाई। इस सस्पेंस थ्रिलर ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा। इसके बाद 1993में दलाल और 1996में अग्नि साक्षी जैसी फिल्मों ने उनकी कहानी कहने की कला को और उभारा। अग्नि साक्षी में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पार्थो ने सस्पेंस, ड्रामा और रोमांस जैसी15से अधिक फिल्में बनाईं, जिनमें तीसरा कौन और मौसम इकरार के दो पल प्यार के शामिल हैं।

अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने की पार्थो घोष के निधन की पुष्टि

पार्थो घोष के निधन की पुष्टि अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने की।  उन्होंने कहा, "पार्थो दा एक असाधारण प्रतिभा और दयालु इंसान थे। उनकी फिल्में हमेशा याद रहेंगी।" बॉलीवुड के कई सितारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनकी सिनेमाई विरासत को याद किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast