Earthquake in Leh-Ladakh: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि आज 13 अगस्त गुरुवार तड़के लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह लगभग 6 बजे 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर महसूस किए गए। तत्काल किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि या बड़े पैमाने पर संरचनात्मक क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।
NCS ने एक पोस्ट में बताया ‘भूकंप की तीव्रता: 5.5, दिनांक: 13/08/2026 06:05:15 IST, अक्षांश: 36.881 उत्तर, देशांतर: 74.402 पूर्व, गहराई: 10 किमी, स्थान: लेह, लद्दाख।‘ भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।
Also read: OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार
क्यों आते हैं भूकंप?
दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोसनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेधट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।
भूकंप के दौरान अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
- मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें
- हाई-राइज़ बिल्डिंग में रहें सतर्क
- खुली जगह में जाएं
- लिफ्ट का इस्तेमाल न करें
- ड्राइविंग के दौरान सावधानी रखें
- अधिकारिक सूचना पर ध्यान दें