
www.khabarfast.com
बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों ने की शिरकत
हरियाणा में बीजेपी संगठन हो रहा है मजबूत- बीजेपी
भिवानी: भिवानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीजेपी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. नव चयनित जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित पहली बैठक में बोलते हुए बीजेपी नेता ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया जा रहा है. जिसकी बागडोर ओपी धनखड़ के हाथों में है. पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर जब से बीजेपी ने दी है. तब से प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है.
गुरूवार को आयोजित हुई बैठक में बोलते हुए बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष डेढ़ साल से नियुक्त किया है. जिसको अभी तक प्रदेश में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. कांग्रेस के सभी दावे फेल हो रहे है लेकिन, 1माह पूर्व ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. जिसके चलते प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की है और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा .
बीजेपी नेताओं ने भिवानी में शंकर धूपड़ को जिला अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर बोलते हुए नव चयनित जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि भिवानी में जो उनको प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी हाईकमान के द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है. वह उन्हें बिना भेदभाव और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ निभाने का काम करेंगे. जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिले में पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक के संगठन को मजबूत किया जाएगा.
Leave a comment