Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar: “मुंडन करा देंगे...”, सुंधाशु त्रिवेदी पर भड़के तेजस्वी यादव, वक्फ कानून पर दिया बड़ा बयान

Bihar: “मुंडन करा देंगे...”, सुंधाशु त्रिवेदी पर भड़के तेजस्वी यादव, वक्फ कानून पर दिया बड़ा बयान

Tejashwi Yadav On Waqf Rally: रविवार को बिहार की राजधानी पटना में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में आयोजित रैली में विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाषण दिया था, जिसपर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। सोमवार को राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के 'समाजवाद' को अगर 'नमाजवाद' कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। अब सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। जमुई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वो भगवान कृष्ण का वंशज हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि धर्म और जाति देखकर राजनीति नहीं चलने वाली है।

तेजस्वी यादव का पलटवार

तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर बोलती है। हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। भागवत गीता उनका दिया हुआ है। भागवत गीता का कथावाचक यादव समाज और पिछड़ा समाज का कोई शख्स बने तो ये भाजपा वाले लोग उसका मुंडन करा देंगे। ये असली चरित्र है भाजपा का। नेता प्रतिपक्ष यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के आरोपों को लेकर भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा और सुधांशु त्रिवेदी का आजादी में कोई योगदान रहा है क्या? ये लोग तो अंग्रेज के गुलाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में इनके पिता जेल गए क्या? मेरे पिता जेल गए हैं। ये लोग क्या हम लोगों को बताने का काम करेंगे। बिहार में एकदम से वक्फ बिल को लागू नहीं होने दिया जाएगा। यहां धर्म और जाति देखकर राजनीति नहीं चलने वाली है। अब केवल काम के आधार पर और मुद्दों के आधार पर राजनीति होगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे भयावह अध्याय आपातकाल के 50वर्ष पूरे हुए। लेकिन यह बेहद दुखद है कि कल पटना के उसी गांधी मैदान में, जहां आपातकाल के दौरान लाखों लोग संविधान की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना जुटे थे, एक रैली आयोजित की गई जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा कि हम संसद द्वारा पारित कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने वक्फ एक्ट के बारे में कहा कि हम इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे, जबकि इसे भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया है। इसका मतलब है कि संसद, न्यायपालिका के प्रति कोई सम्मान नहीं है। तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के अन्य नेताओं ने वोट बैंक के चक्कर में जो कुछ भी कहा है, उससे यह स्पष्ट है कि वे संविधान को कूड़ेदान में फेंकने की 50साल पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast