बिहार भी सप्लाई करेगा सेना को हथियार, सरकार ने तैयार किया डिफेंस कॉरिडोर का पूरा प्लान

Bihar Defense Corridor: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद NDA सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर बड़ी घोषणा की। ये पूर्वी भारत को टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान इसे लेकर वादा किया था। ये कॉरिडोर मुख्य रूप से रक्षा उत्पादन, विनिर्माण और टेक्नोलॉजी से जुड़ी परियोजनाओं पर फोकस करेगा।
मिलेंगी ये सुविधाएं?
इस परियोजनाओं में विस्फोटक उत्पादन इकाइयां, जिला-स्तरीय फैक्ट्रियां और औद्योगिक पार्क, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पहले चरण में 5 से 8 जिलों में बड़े प्लांट बनेंगे, बाद में पूरे 38 जिलों में फैक्ट्रियां आएंगी।
मिलेंगे रोजगार के मौके
ये कॉरिडोर बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने का लक्ष्य रखता है, जिसमें अगले 5 सालों में 1 करोड़ नौकरियां पैदा करने की योजना है। केवल डिफेंस कॉरिडोर से ही 5-7 लाख सीधी नौकरियां और 20 से 25 लाख अप्रत्यक्ष नौकरियां आएंगी। इंजीनियर, टेक्नीशियन, मजदूर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर सबको काम मिलेगा।
कब तक बनकर होंगी तैयार?
इस परियोजना को लेकर 2025 के अंत तक प्लान और जमीन पूरी तरह तय किया जाएगा। इसके बाद 2026 से बड़े प्लांट का निर्माण शुरू होगा। 2028-2030 तक ज्यादातर फैक्ट्रियां चलने लगेंगी। अब बिहार में न सिर्फ खेती और नौकरी के लिए दिल्ली-मुंबई भागना पड़ेगा। अब बिहार में ही AK-47, तोप के गोले, ड्रोन, चिप्स, बारूद सब बनेगा। गांव के लड़के-लड़कियां इंजीनियर, टेक्नीशियन बनकर अपने घर के पास ही अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर पाएंगे। अब बिहार सिर्फ पढ़ाएगा नहीं, हथियार भी बनाएगा।
Leave a comment