Search KhabarFast

Press ESC to close

‘पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में...’ सहरसा में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पीएम मोदी ने दिया संदेश

‘पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में...’ सहरसा में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पीएम मोदी ने दिया संदेश

PM Modi in Saharsaबिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा मतदान करेगा। मैंने जब जीवन में पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में एक इच्छा थी कि मेरा मत विफल नहीं होना चाहिए। मेरे वोट से सरकार बने, यह मैंने तब सोचा था जब मैंने पहली बार मतदान किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको भी कहता हूं कि आप अपना जो पहला वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए और NDA की सरकार बनने वाली है। आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है। इसलिए सभी नौजवान बेटे-बेटी जो पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हें मेरा विशेष आग्रह है कि इस बार आपका वोट NDA की सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। जो जंगलराज वाले हैं, उनको ऐसा पराजय देना है कि वो बिहार का कभी बुरा सोच भी ना सके।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हो, देवी भारती हो, विदुषी गार्गी हो, ऐसी अनगिनत महिलाएं, माताएं हमारी प्रेरणाएं हैं। नारी सशक्तिकरण की इसे प्रेरत भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है और ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है।

राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "राजद हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है और राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है। कोसी महासेतु रेल पुल का शिलान्यास साल 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था लेकिन इसके बाद 2004 में राजद के समर्थन वाली, दिल्ली में मनमोहन सिंह की कांग्रेस की सरकार बन गई और उसके बाद यहां 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने हर गली-मोहल्ले से राजद को नकार दिया। इसके कारण राजद वालों का पारा, उनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो बिहार के लोगों से इतने नाराज हुए कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।

कांग्रेस राजद ने कोसी महासेतु को लटका दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार थी, दिल्ली में सरकार उनके समर्थन पर चल रही थी इसलिए इन्होंने दिल्ली सरकार में बैठकर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बगल में बैठकर बिहार से और नीतीश कुमार की सरकार से बदला लेना शुरू कर दिया और उन्होंने जितने भी बिहार के लोगों की भलाई की योजनाएं थीं, उन पर ताला लगा दिया। कांग्रेस राजद ने कोसी महासेतु को लटका दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Loksabha Session:सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, पेपर लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधान

Anti Paper Leak Introduce In LS:संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होगी। देश में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया। सरकार की तरफ से जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पेश किया। इस बिल के जरिए सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए शिकंजा कस दिया है।

NEET Protest Case: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा NEET प्रदर्शन का मामला, लाठीचार्ज पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

NEET Protest Case: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार एक संवैधानिक गारंटी है। सिर्फ़ आंदोलन होने की वजह से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादती को सही नहीं ठहराया जा सकता। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने यह भी संकेत दिया कि देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को आसान बनाने और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम बनाने के लिए एक समान प्रोटोकॉल की ज़रूरत है।

इस्तीफे के बाद जब संसद पहुंचे प्रधान....NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में जमकर लगाए नारे

Dharmendra Pradhan Reaches Parliament:शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने का धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सांसदों पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंदर ले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast