Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विषय मेरे सपनों का भारत था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नायक और महानायक हैं। उनकी प्रतिभा, सोच और मेहनत से बिहार और देश का भविष्य बनेगा।

प्रतियोगिता में बिहार को मिला पहला स्थान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें बिहार का पूरे देश में पहले स्थान पर रहना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार अवसर देने की जरूरत है।

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में करीब 700 मॉडल स्कूल विकसित किए गए हैं, जिनमें लगभग 3.5 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र देर रात तक ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों में करीब 33 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षक और अच्छी शिक्षा अपने राज्य में ही मिले।

एक करोड़ बच्चों को स्कूल ड्रेस देने की पहल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जीविका दीदियों के माध्यम से करीब एक करोड़ बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस तैयार करवाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है। इससे बच्चों को समय पर ड्रेस मिलेगी और जीविका दीदियों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बिहार में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार में उद्योगों का विकास करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय विकसित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम पड़े।

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का काम 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई 2026 में 211 स्थानों पर नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम किया जा रहा है।

8 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 

कार्यक्रम में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के आठ विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े लोगों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Also read: Lakhpati Didi Yojna: यूपी में 11 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं लखपति दीदी, जानें कैसे मिलता है योजना का लाभ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast