
Bihar Murder News: बिहार के नालंदा से इंसानियत की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बहादुरपुर गांव में एक महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई। महिला के शव को देखकर हर किसी की रूह कांप गई। महिला के पैरों में 12 कीलें ठोकी गई। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु की।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला बिहार के नालंदा के बहादुरपुर गांव का है। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या उसकी लाश को हाइवे किनारे जंगल के पास फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक महिला ने लाल रंग की नाइटी पहनी हुई थी। उसके एक हाथ पर पट्टी भी बंधी थी। साथ ही दोनों पैरों में 6-6 कीलें भी ठोकी गई थीं। पुलिस का कहना है कि मारने से पहले महिला को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया था।
थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
इस पूरे मामले में चंडी क्षेत्र के थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की पहचान के लिए इलाके के आसपास के थानों से संपर्क किया गया हैं। जब तक महिला की पहचान नहीं हो जाती, तब तक शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस धटना की सूचना मिलने के बाद से ही हमारी टीम महिला की पहचान और मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
उन्होंने कहा कि हम इस केस को जल्द-से-जल्द सुलझाने की कोशिशें में लगे हुए हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि गांव के स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला की हत्या जादू-टोने की वजह से हुई है। लेकिन ये घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
Leave a comment