
Muzaffarpur Murder: बिहार में सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। प्रदेश में लगातार हत्या,लूट जैसे अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहा है। हाल ही में मुजफ्फरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी केर अनुसार, यह घटना बीती रात यानी 18 मार्च 2025 की देर रात को हुई, जब सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव के निवासी टुनटुन चौधरी पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाशों ने टुनटुन चौधरी को कई गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
हत्या के कारण का नहीं हुआ खुलासा
स्थानीय लोगों के अनुसार, टुनटुन चौधरी अपने घर के पास थे, तभी यह हमला हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद या पुरानी रंजिश हो सकता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का किया दावा
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में हाल के दिनों में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Leave a comment