Search KhabarFast

Press ESC to close

Nitin Gadkari: नितिन गड़करी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल से जुड़ा हुआ है मामला

Nitin Gadkari: नितिन गड़करी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल से जुड़ा हुआ है मामला

Nitin Gadkari Gets Relief From HC: E20 पेट्रोल को देशभर में हंगामा बरपा हुआ है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कटेंट को हटाने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के वकीलों को आड़े हाथ लेते हुए निर्देश दिया है कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बारे में अपमानजनक कंटेंट को हटाया जाए। इस मामले में नितिन गडकरी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक और अभद्र वीडियो डाले गए थे। उनके परिवार को E20 से जोड़ा गया था।  

सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

नितिन गडकरी ने आपत्तिजनक कंटेंट मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिवादी बनाया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडिया में कहा गया है कि गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की एथनॉल योजना से आर्थिक लाभ मिला है। नितिन गडकरी ने इस आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि ये आरोप जनता को गुमराह करने और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए गढ़े गए।

11 करोड़ रुपए की मानहानी की मांग

नितिन गडकरी की तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोगाम पूरी तरह से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय चलाता है, न की उनका विभाग। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट को तुरंत हटाने और मानहानी के तौर पर 11 करोड़ रुपए की मांग की है। इस कानूनी कार्रवाई का मकसद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मनगढ़ंत और अपमानजनक कंटेंट होस्ट करने के लिए जवाबदेह ठहराना है। 

Also read: 'मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता...झारखंड के छात्र आंदोलन पर सीएम सोरेने ने तोड़ी चुप्पी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का संवैधानिक मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast