Search KhabarFast

Press ESC to close

'8 सेकेंड के भीतर आ जाती नींद'...राज्यसभा के नए NDA सांसदों से मिले पीएम मोदी, Gen Z को लेकर कही खास बात

'8 सेकेंड के भीतर आ जाती नींद'...राज्यसभा के नए NDA सांसदों से मिले पीएम मोदी, Gen Z को लेकर कही खास बात

PM Modi NDA MP Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा के एनडीए के नए सांसदों से मुलाकात की। यह बैठक नाश्ते पर आयोजित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP), बीजू जनता दल (BJD) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे सांसद भी शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संसद में बेहतर कामकाज और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने सभी सांसदों से अपील की कि वे संसद में अधिक से अधिक समय बिताएं और सदन की कार्यवाही में 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।

मिलजुलकर काम करने की दी सलाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को केवल अपनी बात रखने पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि दूसरे सांसदों के भाषण भी ध्यान से सुनने चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष, दोनों के सदस्यों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने सभी सांसदों से मिलजुलकर काम करने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने की अपील की।

अपनी दिनचर्या का भी किया जिक्र

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अपनी दिनचर्या का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बिस्तर पर जाते ही लगभग 8 सेकेंड के भीतर नींद आ जाती है और वह रोज करीब तीन घंटे की नींद लेते हैं। उन्होंने समय के बेहतर उपयोग को अपनी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। Gen Z यानी नई पीढ़ी के साथ संवाद पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं की बात ध्यान से सुननी चाहिए। जब आप उन्हें समझेंगे और सुनेंगे, तब वे भी आपकी बात सुनेंगे। उन्होंने सांसदों से युवाओं के साथ बेहतर संवाद बनाने की सलाह दी।

लेटर पैड का किसी भी तरह दुरुपयोग न होने दें- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने सांसदों को यह भी हिदायत दी कि वे अपने लेटर पैड का किसी भी तरह दुरुपयोग न होने दें। उन्होंने फोन पर हमेशा शालीन भाषा में बात करने और किसी पर अपनी राय थोपने से बचने की भी सलाह दी। बैठक के दौरान सांसद अशोक मित्तल ने पीएम मोदी से पूछा कि वह इतने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वर्तमान में जीने पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिस पल में होता हूं, उसी पर पूरा ध्यान देता हूं और किसी दूसरी बात के बारे में नहीं सोचता। विदेश यात्राओं के दौरान जेट लैग से बचने के सवाल पर पीएम मोदी ने बताया कि विमान में बैठते ही वह जिस देश की यात्रा पर जा रहे होते हैं, उसी देश के समय के अनुसार अपनी दिनचर्या ढाल लेते हैं। इससे उन्हें जेट लैग की परेशानी नहीं होती।

Also read: TN Budget 2026: छात्रों को लैपटॉप, 1.5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य...CM विजय के विजन से राज्य का होगा कायाकल्प

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast