Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के बख्तियारपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-106 किया जाम

Bihar News: बिहार के बख्तियारपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-106 किया जाम

Bihar News: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंबेदकर नगर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज ग्रामीणों ने युवक के शव को SH-106 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना था कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर थाना पर भी पथराव कर दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को शांत कराने में जुटी रही। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना में युवक को बचाने पहुंची उसकी मां को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जगतार सिंह हावारा को 10 दिन की पैरोल की सिफारिश, CM भगवंत मान बोले- मां की हालत गंभीर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर मानवीय आधार पर जगतार सिंह हावारा की 10 दिन की पैरोल की सिफारिश की।

Haryana News: यमुनानगर में बड़ा हादसा, 250 साल पुराने राजा जी महल की दीवार मकान पर गिरी, दंपती घायल

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast