EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस साल अपने सिस्टम में कई बड़े डिजिटल अपग्रेड किए हैं। जिसके चलते EPFO से जुड़े लाखों कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिल सकती है। ताजा अपग्रेड में अब कर्मचारी UPI और ATM के जरिए PF का पैसा आसानी से अपने अकाउंट से निकाल सकते हैं। इसके अलावा क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। तो चलिए जानते है EPFO के सिस्टम अपग्रेड के बाद कर्मचारियों को कितनी सुविधाएं मिली हैं और कितनी लागू हो रही हैं?
UPI-ATM से PF निकासी
EPFO के नए डिजिटल अपग्रेड के जरिए कर्मचारी अब UPI और ATM से आसानी से अपने PF का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए UPI और बैंक खातें का सीधा लिंक होना जरूरी है। UPI और ATM से पैसे निकालने के लिए OTP आएगा , जिसके बाद आपका लेनदेम पूरा होगा।
Also read: Today Gold Silver Price 12 August 2026: सोने के भाव में तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेटट
ऑटो-सेटलमेंट लिमिट में बढ़ोतरी
एडवांस क्लेम की ऑटो-सेटलमेंट सीमा पहले 1 लाख रुपये थी। लेकिन अपग्रेड होने के बाद इसकी लिमिट 5 लाख रुपये तक कर दी गई है। बता दें, ये सुविधा पहले सिर्फ एंडवांस्ड विद्ड्रॉल के लिए ही मौजूद थी। लेकिन अब इसे फाइनल विदड्रॉल क्लेम्स के साथ जोड़ा गया है।
ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर की प्रक्रिया
EPFO नए सिस्टम अपग्रेड के जरिए अब कर्मचारियों के लिए नौकरी बदलने बाद अपने PF ट्रांसफर की सुविधा देगा। आधार-लिंक्ड UAN वाले सदस्यों के लिए पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी, जिससो आसानी से उनके PF का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। यानी अब आपको पुराने-नए नियोक्ता या EPFO ऑफिस से मंजूरी के लिए बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
UMANG ऐप से UAN एक्टिवेशन
EPFO सदस्य UMANG ऐप के जरिए अपना PF बैलेंस, पासबुक और अन्य जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी अब UAN एक्टिवेशन भी इसी ऐप से कर सकते हैं। जो सदस्य पोर्टल के जरिए अपना UAN जनरेट नहीं कर सकें, वह अब आसानी से इस ऐप के जरिए कर सकेंगे।