Search KhabarFast

Press ESC to close

जगतार सिंह हावारा को 10 दिन की पैरोल की सिफारिश, CM भगवंत मान बोले- मां की हालत गंभीर

जगतार सिंह हावारा को 10 दिन की पैरोल की सिफारिश, CM भगवंत मान बोले- मां की हालत गंभीर

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर मानवीय आधार पर जगतार सिंह हावारा की 10 दिन की पैरोल की सिफारिश की। उन्होंने कैदी की मां के बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला दिया। जगतार सिंह हावारा वर्तमान में 1995 में तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में संलिप्तता के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिफारिश हावारा को उनकी मां से मिलने की अनुमति देने के लिए की गई है, जिन्होंने उन्हें तीन दशकों से अधिक समय से नहीं देखा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हाल ही में जगतार सिंह हावारा को पैरोल देने के संबंध में एक सिफारिश की गई थी ताकि मानवीय आधार पर उन्हें पैरोल दी जा सके क्योंकि उनकी मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनकी मां 31 साल बाद उनसे मिलने की इच्छा रखती हैं।”

मामला केंद्र को भेजा जाएगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चूंकि मामले की सुनवाई केंद्र शासित प्रदेश में हो रही है, इसलिए केंद्रीय सरकार को अनुरोध भेजने में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा “मैंने आज राज्यपाल से मुलाकात की क्योंकि यह मामला केंद्र शासित प्रदेश में सुना जा रहा है, इसलिए राज्यपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और मामला केंद्र को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय केंद्र का है, लेकिन हमने 10 दिन की पैरोल का अनुरोध किया है,। सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर संभावित चिंताओं को दूर करते हुए, मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को औपचारिक आश्वासन दे दिया है।

औपचारिकताओं में तेजी लाने का वादा

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में, हमने राज्यपाल को आश्वासन दिया है कि हम किसी भी तरह से माहौल को बिगड़ने नहीं देंगे और स्थिति नियंत्रण में रहेगी,” मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्यपाल ने अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और प्रशासनिक औपचारिकताओं में तेजी लाने का वादा किया है। मान ने कहा “राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वे आज ही भारत सरकार के गृह सचिव से औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बात करेंगे और हावारा को जल्द ही राहत मिलेगी। पंजाब सरकार अपनी ओर से जो भी आवश्यक दस्तावेज चाहिए होंगे, वे भेज देगी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र 

इससे पहले 9 अगस्त को, मुख्यमंत्री मान ने इसी संबंध में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा था। मुझे यह जानकारी मिली है कि जगतार सिंह हावारा की माताजी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्वस्थ हैं। जगतार सिंह हावारा ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में सीआरडब्लूपी संख्या 3868/2026 दायर कर उन्हें पैरोल पर रिहा करने का निर्देश देने की मांग की है। माननीय न्यायालय ने उनकी पैरोल याचिका पर विचार करने का निर्देश भी दिया है। अतः मानवीय सहानुभूति के आधार पर, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया उन्हें यथाशीघ्र 10 दिन की पैरोल प्रदान करें। पत्र में यह लिखा था।

Also read: Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ में गंगोत्री से डाक कावड़ ला रहे कोट कपूरा के 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 1 गंभीर जख्मी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: यमुनानगर में बड़ा हादसा, 250 साल पुराने राजा जी महल की दीवार मकान पर गिरी, दंपती घायल

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast