Indigo Flight Emergency Landing: एक बार फिर बड़ा विमान हादसा टला है। कोलकाता से चेन्नई आ रहे विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 की 11 अगस्त की देर रात इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को देर रात चेन्नई पहुंचना था लेकिन, लैंडिंग की तैयारी के दौरान विमान का बायां इंजन खराब हो गया।
रनवे पर सुरक्षित उतरा विमान
विमान लगभग रात 12 बजे रनवे पर सुरक्षित उतरा। जिसमें सवार सभी 224 यात्री सुरक्षित थे। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद सभी कामकाज सामान्य रहे। वहीं, इंजन फेल होने की खबर मिलते ही पायलट ने बगैर देर किए एयर ट्रैकिफ कंट्रोल को अलर्ट कर दिया। हालात की गंभीरत को देखते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने रात लगभग 11:29 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान किया। वहीं, विमान के उतरने तक सभी इमरजेंसी टीम को सुरक्षा उपयों के साथ एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए थे।
एयर इंडिया के फ्लाइट हुआ टर्बुलेंस
इससे पहले 4 अगस्त को दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते समय अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई थी। हालांकि, बाद में इसे कंट्रोल कर लिया गया और विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया था। इस घटना के दौरान कुछ यात्रियों और चालक दल को चोटें आई थीं। विमान में तीन नवजात शिशुओं सहित 137 यात्री और आठ चालक दल सवार थे। विमान के दोनों पायलटों को डोप टेस्ट भी हुआ है।