
Bakhtiyarpur Murder: बिहार के बख्तियारपुर में पटना अप मेन लाइन के सटे एक महिला और एक पुरुष की बॉडी छत विछत अवस्था में पाया गया है। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर रेल जी आर पी प्रभारी मनोज कुमार ने पहुंचकर। इसकी छानबीन शुरु कर दिए।
जीआरपी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने बॉडी को सर्च किया। मौके से पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त किया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से मृतकों की पहचान किया गया है। मृतक बाल्मिकी साव 40 वर्ष एवम उनकी पत्नी कुशुम देवी उम्र 35 वर्ष है। जो बैकटपुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव के निवासी बताए गए है। यह घटना अप मेन लाइन के पोल संख्या 515/ 5,6 और 7 के बीच में घटित हुई है। गौरतलब है कि शव जिस स्थान पर मिला है। वो स्थानीय खुसरूपुर थाना के अधिकार क्षेत्र में पड़ता है। लिहाजा, शव की शिनाख्त के बाद उसे स्थानीय थाना ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और ग्रामीणों की माने तो यह मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रही है। वैसे पोस्ट मार्टम रिपोर्ट्स और पुलिस अनुसंधान के बाद ही सस्पेंस खत्म हो पायेगा कि हत्या है कि आत्महत्या या फिर दुर्घटना।
Leave a comment