Search KhabarFast

Press ESC to close

‘मंच से मेरी मां को गालियां दी गई, ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है’ कांग्रेस-आरजेडी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

‘मंच से मेरी मां को गालियां दी गई, ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है’ कांग्रेस-आरजेडी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित हुए कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन मैं जब कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं।  ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं।"

मैं नीतीश कुमार और बिहार की NDA सरकार का भी अभिनंदन करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जीविका निधि का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदीयों को ऋण राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार के दिन बहुत मंगल कार्य की शुरुआत हो रही है बिहार की माताओं- बहनाओं को आज एक नई सुविधा मिलने जा रही है- जीविका निधि साख सरकारी संघ। इससे गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब और आसानी से पैसा मिलेगा। उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि जीविका निधि की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल है। मैं बिहार की माताओं-बहनाओं को बहुत बधाई देता हूं और इस अद्भूत पहल के लिए मैं नीतीश कुमार और बिहार की NDA सरकार का भी अभिनंदन करता हूं।

विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है, भारत की सशक्त महिलाएं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है, भारत की सशक्त महिलाएं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी जिंदगी से हर प्रकार की मुश्किलें कम हों इसलिए हम माताओं-बहनों-बेटियों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए अनेक काम कर रहे हैं। हमने महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए, ताकि उन्हें खुले में शौच की मजबूरी से मुक्ति मिले। हमने पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर बनवाए और इसमें ये भी ध्यान रखा कि वो घर हो सके तो महिलाओं के नाम पर हो। महिला जब घर की मालकिन होती है, तो उसकी आवाज का भी वजन बढ़ जाता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast