Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19: क्यों हो रही तान्या मित्तल ट्रोल, फेक स्टोरीज या नकली एटीट्यूड; क्या है इसके पीछे की वजह?

Bigg Boss 19: क्यों हो रही तान्या मित्तल ट्रोल, फेक स्टोरीज या नकली एटीट्यूड; क्या है इसके पीछे की वजह?

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 जब से शुरू हुआ है, तब से ही इसके सभी कंटेस्टेंट काफी चर्चा में है। इस शो में हर साल कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे होते हैं, जो कुछ ही दिनों में ही फैंस के फेवरेट बन जाते हैं। अभी तक इस शो में शायद ही ऐसा देखने को मिला है कि कोई कंटेस्टेंट सिर्फ 3 दिन में यूजर्स के निशाने पर आ गया हो। लेकिन बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को पहले ही दिन से ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है और इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है।

क्यो हो रही ट्रोल?

तान्या की शोबाजी और कंट्रोवर्शियल बयान फैंस को पसंद नहीं आ रहा हैं। फैंस और घरवालों को तान्या फेक लग रही हैं। उनकी कहानियां और एटीट्यूड को फैंस नकली कह रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि तान्या बिग बॉस 19 की सबसे निगेटिव कंटेस्टेंट्स हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

बॉस कहलाना पसंद हैं तान्या

शो के पहले दिन से ही उन्हें लेकर कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। दर्शकों ने उन्हें शोऑफ क्वीन का टैग दे दिया है। एक एपिसोड में तान्या मित्तल घरवालों से कहती दिखीं कि उन्हें खुद को बॉस कहलाना पसंद है। वो चाहती हैं कि सब उन्हें बॉस कहें। उनका खुद का छोटा भाई भी घर में उन्हें बॉस कहता है। इसकी वजह बताते हुए तान्या ने कहा कि महिलाओं को आसानी से इज्जत नहीं मिलती हैं। उन्हें मांगनी पड़ती है। जब कुनिका ने तान्या की इस बात को गलत कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि वो इज्जत पाने के लिए 50 साल की उम्र होने का इंतजार नहीं कर सकतीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast