Search KhabarFast

Press ESC to close

अशनूर को सलमान खान ने लगाई फटकार, तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारी; क्या हो जाएंगी शो से बाहर?

अशनूर को सलमान खान ने लगाई फटकार, तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारी; क्या हो जाएंगी शो से बाहर?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फिनाले करीब आ चुका है। जहां एक तरफ शो खत्म होने वाला है, घरवालों की बदतमीजियां अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक टास्क में तान्या मित्तल को मारने पर इस बार सलमान खान का अशनूर कौर पर गुस्सा फूट पड़ा। सलमान ने अशनूर की जमकर फटकार लगाई।

बता दें कि हाल ही में बिग बॉस हाउस में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। टास्क के दौरान तान्या ने अशनूर का गेम बिगाड़कर उन्हें टिकट टू फिनाले जीतने की रेस से बाहर कर दिया। तान्या की इस हरकत से अशनूर भड़क गईं और टास्क में यूज होने वाला लकड़ी का बोर्ड तान्या पर ही फेंक दिया। इसी बात को लेकर सलमान इस हफ्ते वीकेंड का वार में अशनूर को फटकार लगाते हुए दिखे।

शो के प्रोमो में आया सामने

शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान गुस्से में अशनूर से कहते हैं कि बिग बॉस हाउस में किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना कूल नहीं है। इनका एग्रेशन इस लेवल का था कि उन्होंने जानबूझकर पूरे फोर्स के साथ वुडन प्लैंक तान्या की तरफ घुमाया और ये साफ दिखा कि इन्होंने जानकर गुस्से में तान्या को मारा।

अशनूर ने मांगी माफी

सलमान की फटकार सुन अशनूर ने माफी भी मांगी, उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि तान्या को मारने का मेरा कोई इरादा नहीं था। उन्हें गलती से लग गई। इसपर सलमान ने गुस्से में कहा कि लग गई है क्या होता है? आपने वुडन प्लैंक निकालकर मारा है। सलमान ने आगे अशनूर से कहा कि हमारे घर के कुछ नियम हैं, जो हमें फॉलो करने होंगे।

क्या अशनूर हुई बाहर?

सलमान की बात सुन हर किसी को यही लग रहा है कि अशनूर को घर से बाहर कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में भी ये बात सामने आई है कि बिग बॉस हाउस में अशनूर का सफर खत्म हो गया है। फिनाले से पहले वो शो से बाहर हो गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast