Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19: गौहर खान ने लगाई अमाल की जमकर क्लास, सलमान खान के सामने जेठ आवेज के गेम को कहा खराब  

Bigg Boss 19: गौहर खान ने लगाई अमाल की जमकर क्लास, सलमान खान के सामने जेठ आवेज के गेम को कहा खराब  

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 काफी रोमांचक होता जा रहा इस वीकेंड के वार बिग में बिग बॉस हाउस में जोरदार ड्रामा देखने को मिल सकता है। वीकेंड का वार में गौहर खान अपने जेठ आवेज दरबार को आईना दिखाते हुए नजर आने वाली है। वहीं, अमाल मलिक को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ सकती है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के मंच से गौहर अपने जेठ आवेज और अमाल से क्या-क्या कहने वाली हैं? 

आवेज पर बरसी गौहर

वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान, आवेज से कहते हैं कि मैं आपकी तभी मदद कर सकता हूं। जब आप अपनी मदद खुद करें। जैसे पूरे हफ्ते आप मुद्दों पर नहीं बोले हैं। मैं उसी तरह कुछ नहीं बोलूंगा। इसके बाद स्टेज पर गौहर खान की एंट्री होती है और वो आवेज से कहती हैं कि आपको यहां पर क्या हो गया है? अगर आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा। उन मुद्दों पर बिल्कुल चुप हो, जहां बोलना चाहिए। अगर आप नहीं बोलेंगे, तो आपको शो में रहने का मौका भी नहीं मिलेगा।

अमाल को कहा दोगला

वहीं, दूसरी तरफ गौहर ने अमाल की भी जमकर क्लास ली। अमाल की पोल खोलते हुए कहती हैं कि आपका कैरेक्टर दोगला नजर आ रहा है और आप ऐसे दिख रहे हैं जैसे किसी के सगे नहीं हैं।

फैंस ने की गौहर की तारीफ

शो का प्रोमो देखने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। एक ने लिखा कि बुली गैंग की बैंड बजने वाली है। दूसरे ने कहा कि किसी ने तो आकर सच कहा। वहीं एक ने कहा कि इसलिए गौहर मेरी फेवरेट हैं। अन्य यूजर ने लिखा कि गौहर जी आज का एपिसोड देखने में मजा आएगा। लोग गौहर को उनके बोल्ड अंदाज के लिए पसंद करते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast