Search KhabarFast

Press ESC to close

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर...21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 845 ट्रेनें होंगी प्रभावित, कई रद्द और कई के बदले रास्ते

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर...21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 845 ट्रेनें होंगी प्रभावित, कई रद्द और कई के बदले रास्ते

Train Cancelled News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम जानकारी जारी की है। 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बिहार के मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य होने के कारण देशभर की 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के अनुसार, यह काम 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कई का रूट बदला जाएगा और कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया या समाप्त किया जाएगा।

338 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस अवधि में 338 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा 384 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, 56 ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और उन्हें बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं 67 ट्रेनें अपने निर्धारित शुरुआती स्टेशन से नहीं चलेंगी, बल्कि बीच के किसी स्टेशन से शुरू होंगी।

क्या है कारण?

रेलवे के अनुसार, यह कार्य मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत अपर हाथीदह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर डुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन को नए पुल से जोड़ा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में गंगा पर बना पुराना रेल पुल सिंगल लाइन वाला है। तकनीकी कारणों से उसे डबल लाइन में बदला नहीं जा सकता। इसी वजह से रेलवे ने उसके समानांतर नया डबल लाइन रेल पुल बनाया है।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

इस परियोजना को रेल बजट 2015-16 में मंजूरी दी गई थी। इस पुल के निर्माण पर करीब 1,491.47 करोड़ रुपये की लागत आई है। रेलवे का कहना है कि नया पुल शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुगम होगा तथा भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। क्योंकि इस अवधि में बड़ी संख्या में ट्रेनों के समय, मार्ग और संचालन में बदलाव रहेगा। इससे यात्रियों को असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

Also read: 'सरकार अब मार दे...'झारखंड में भर्ती घोटाले के खिलाफ छात्रों का बढ़ा गुस्सा, CBI जांच की मांग हुई तेज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast