Search KhabarFast

Press ESC to close

8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव

8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव

8th pay commision: दिल्ली में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की 28, 29 और 30 अप्रैल को अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने वेतन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और दूसरी सुविधाओं को लेकर अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं। 30 अप्रैल को ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन यानी AINPSEF ने भी आयोग के सामने अपना पक्ष रखा। AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, संगठन ने वेतन, पेंशन, भत्तों, फिटमेंट फैक्टर और फैमिली यूनिट से जुड़ी कई मांगों पर NC-JCM के सुझावों का समर्थन किया। इसके अलावा संगठन ने तीन प्रमुख मुद्दों पर खास जोर दिया। इनमें पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली, केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारियों के लिए समान व्यवस्था और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति व छुट्टियों से जुड़े नियम शामिल हैं।

OPS की बहाली की मांग

संगठन ने मांग की है कि साल 2003 के बाद सेवा में आए सभी NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही कर्मचारी अंशदान के लिए GPF जैसी सुविधा देने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बड़ी बढ़ोतरी

NC-JCM ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इसके आधार पर 7वें वेतन आयोग में 18 हजार रुपये के न्यूनतम मूल वेतन को बढ़ाकर 69 हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। अधिकतम वेतन को 2.15 लाख रुपये तक करने की मांग है। कर्मचारियों ने सालाना वेतन वृद्धि को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का भी सुझाव दिया है।

फैमिली यूनिट में माता-पिता को शामिल करने की मांग

कर्मचारी संगठनों ने फैमिली यूनिट की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है। इसमें माता-पिता को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। पुरुष और महिला कर्मचारियों की यूनिट वैल्यू को समान रखने की बात भी कही गई है।

पेंशनभोगियों के लिए भी कई प्रस्ताव

पेंशनर्स के लिए अंतिम वेतन का 67 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने, फैमिली पेंशन को अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत करने और हर 10 साल की जगह हर 5 साल में पेंशन रिवीजन करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा HRA बढ़ाने, मृत्यु पर मुआवजा बढ़ाने और लीव एनकैशमेंट की सीमा हटाने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। इन सभी प्रस्तावों पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर होगा। अगर इन मांगों को मंजूरी मिलती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय और सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 
Also read: Political News: वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह, बोले- 1937 की गलती दोहराकर देश को बांटने की कोशिश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

kal ka mausam: 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

देशभर में मानसून का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत 27 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों पर गिरेगी गाज, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक; सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी अनुमति

Delhi Petrol-Diesel-CNG Goods Vehicles Ban: अगर आप पेट्रोल, डीजल या CNG से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं को ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली में इस तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द-ही बंद होने वाला है। दरअसल, देश की राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मिलकर एक नया आदेश जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast