Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI का बड़ा फैसला...रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.7% किया

RBI का बड़ा फैसला...रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.7% किया

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान किया। आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया है। साथ ही, केंद्रीय बैंक ने अपनी नीति का रुख तटस्थ बनाए रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मजबूत घरेलू मांग और आर्थिक गतिविधियों के कारण देश की ग्रोथ को लगातार मजबूती मिल रही है।

भारतीय अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया- गवर्नर 

गवर्नर ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि आरबीआई के अनुमान से बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र में मजबूती आने से आने वाले समय में शहरी खपत को भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आरबीआई ने कुछ चुनौतियों को लेकर सतर्क रहने की बात कही है। गवर्नर ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव और अल-नीनो जैसे जोखिम आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट प्रमुख व्यापारिक मार्गों को प्रभावित कर रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है।

GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई का अनुमान 5.1 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में कच्चे तेल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों के कारण महंगाई में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य और ईंधन की कीमतों तक सीमित है और इसका व्यापक असर अभी नहीं दिख रहा है।

बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त पैसा मौजूद

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि जून से बैंकिंग सिस्टम में औसत तरलता यानी नकदी की उपलब्धता 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त पैसा मौजूद है और लोन ग्रोथ भी मजबूत बनी हुई है। उन्होंने वैश्विक व्यापार में सुस्ती, ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और व्यापार नीतियों में अनिश्चितता को भारत के लिए चुनौती बताया। इसका असर चालू खाता घाटे पर पड़ सकता है।

रुपये पर बना दबाव

इस बीच भारतीय रुपया लगातार दबाव में है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर करीब 95-96 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ है। महंगे कच्चे तेल, विदेशी निवेश की निकासी, बढ़ते व्यापार घाटे और डॉलर की मजबूती के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा है। साल 2026 में अब तक रुपया करीब 7 प्रतिशत कमजोर हो चुका है। वहीं, ईरान से जुड़े तनाव शुरू होने के बाद इसमें लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आरबीआई के इस फैसले से फिलहाल लोन की ब्याज दरों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय बैंक का फोकस आर्थिक विकास को बनाए रखने के साथ महंगाई पर नियंत्रण रखने पर है।

Also read: India Post Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट में बड़ा मौका, इन पदों के लिए मांगे आवेदन; हर महीने मिलेगी 60,000 + सैलरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NTA Vacancy 2026: NTA ने खोले नौकरी के कई दरवाजे, इन पदों पर निकाली भर्ती; यहां देखें आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल

NTA Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती निकाली है। NTA ने कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटिंग, डेटा एनालिसिस और रिसर्चर जैसे कई पदो के लिए आवेदन मांगे हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, MCX पर 1,49,700 रुपये तक पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को सोने ने करीब सात सप्ताह का ऊंचा स्तर छुआ।

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Gold ₹1.54 लाख तो चांदी भी चमकी

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगातार चौथे दिन सोने के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 165 रुपये बढ़कर 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम भी बढ़े हैं। MCX पर चांदी 338 रुपये की तेजी के साथ 2,31,804 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इन दोनों दिनों के लिए यही भाव मान्य होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast