India Post Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, बेंगलुरु के डाक विभाग ने भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में मेल मोटर सर्विस (MMS) के तहत स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के 11 पद भरें जाने हैं। ये भर्ती बेंगलुरु और मैसूरु सब-डिपो के लिए की जा रही है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना किसी देरी के इन पदों के लिए तुरंत अप्लाई करें। बता दें, इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती के लिए पदों का विवरण
कुल पद – 11
10 पद - कार ड्राइवर (बेंगलुरु)
1 पद - मैसूरु सब-डिपो
Also read: Gold-Silver Price 04 August 2026: सोना खरीदने से पहले जान लें भाव, 24K, 22K और 18K गोल्ड के नए रेट जारी
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना जरूरी है।
ड्राइविंग लाइसेंस – उम्मीदवारों के पास वेलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। लाइट और मोटर व्हीकल)
ड्राइविंग अनुभव – उम्मीदवारों के पास लगभग 2-3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा – उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56
इन पदों के लिए कितनी सैलरी?
इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें तकरीबन हर महीने 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। इसके साथ उन्हें महंगाई भत्ता समेत कई अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।