Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून में आज रात ब्लैकआउट मॉकड्रिल, 30 मिनट तक बंद रहेगी लाइट

देहरादून में आज रात ब्लैकआउट मॉकड्रिल, 30 मिनट तक बंद रहेगी लाइट

Dehradun Blackout: उत्तराखंड के देहरादून में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार रात ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और सभी संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह मॉक ड्रिल भारत सरकार के निर्देश पर की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, आपसी समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

रात में इस समय होगा ब्लैकआउट

मॉक ड्रिल के तहत शुक्रवार, 24 अप्रैल रात ठीक 10 बजे शहर के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया जाएगा। करीब 30 मिनट तक स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी बंद रखी जाएगी। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और प्रशासन का सहयोग करें। जानकारी के मुताबिक, आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों में यह अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और वे सतर्क हो जाएं।

क्या है प्रशासन का मकसद? 

प्रशासन का कहना है कि यह पूरी तरह एक अभ्यास है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मकसद सिर्फ यह देखना है कि आपदा या किसी आपात स्थिति में विभिन्न विभाग कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से काम कर सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मॉकड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई गईं।

अधिकारियों ने की नागरिकों से अपील 

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाने से बचें। साथ ही, मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस अभ्यास को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा से निपटने की तैयारी बेहतर हो सकेगी।

Also read: टिहरी में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह की सुरक्षा हटी, AAP छोड़ने की अटकलों के बीच बढ़ी सियासी हलचल

आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी खींचतान की खबरों के बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है।

हरभजन सिंह के घर पर सियासी घमासान, बीजेपी में जाने पर AAP कार्यकर्ता ने किया बवाल

पंजाब की राजनीति में इन दिनों बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर राज्य में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

UK Board 12th Result:टैक्सी चालक की बेटी ने पिता का नाम किया रोशन, 97 फीसदी अंक लाकर 12वीं में किया स्टेट टॉप

UK Board 12th Result Topper:उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 10वीं में 92.10 फीसदी और और 12वीं में 85.11 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 98 फीसदी नंबर लाकर गीतिका पंत और शुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast